ए.जाँ.चौ. घोजाडंगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है।
पश्चिम बंगाल में स्थित भूमि पत्तनो में,घोजाडंगा बांग्लादेश के साथ व्यापार करने के लिए सबसे सक्रिय और महत्वपूर्ण पत्तनो में से एक है।
एलसीएस घोजाडंगा के माध्यम से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में कपास, प्याज, लहसुन, काली मिर्च, अंगूर, सेब, अन्य फल, मसाले, खजूर और टमाटर शामिल हैं। आयात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में जूट के थैले, कपड़े का कबाड़, झाड़ू की छड़ें आदि शामिल हैं।
ए.जाँ.चौ. राष्ट्रीय राजमार्ग (रा.रा.मा.) -2 से 20 किमी दूर स्थित है। ए.जाँ.चौ.का स्थान राष्ट्रीय जलमार्ग (रा.ज.)-97 से केवल 3 किमी दूर है जो सुंदरबन जलमार्ग है।
सितंबर 2021 की स्थिति यह है कि भा.भू.प. प्रा. ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है और ए.जाँ.चौ. के विकास के लिए 87.5 एकड़ भूमि की पहचान की है। पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
ए.जाँ.चौ. घोजाडांगा के लिए स्थान की पहचान
Last updated:
Help & support
Need assistance?
Find the right information, service or support for your journey through India's land ports.